बड़ौत: रमाला थाने पर थाना प्रभारी ने क्षेत्र के धर्मगुरूओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ की शांति समिति की बैठक
Baraut, Bagpat | Apr 9, 2025 रमाला थाने पर क्षेत्र के धर्मगुरूओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ त्यौहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी से आपसी सौहार्द व सामाजिक सद्भाव बनाये रखने की अपील की गई तथा अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि आपातकालीन स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।