गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह इकाई ने डीसी ऑफिस के बाहर किया छात्र गर्जना कार्यक्रम का आयोजन, दिया एक दिवसीय धरना
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह इकाई द्वारा बुधवार को पपरवाटांड स्थित डीसी ऑफिस के बाहर छात्र गर्जना कार्यक्रम का आयोजन करते हुए एक दिवसीय धरना प्रर्दशन किया। इस मौके पर हेमन्त सोरेन सरकार के शिक्षा चिकित्सा रोजगार एवं महिला सुरक्षा पर पांच वर्ष के कुशासन और निरंकुशता पर सवाल खड़ा करते हुए जमकर निशाना साधा गया।