बदायूं: बदायूं के कछला गंगा घाट पर हाथरस का कांवड़िया गंगा स्नान करते समय डूबा, एसडीआरएफ के गोताखोर तलाश में जुटे
Budaun, Budaun | Jul 14, 2025 जनपद हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र के बघना गांव के रहने वाले 20 वर्षीय अभिषेक पुत्र सचिन गांव के ध्रुव पुत्र तेजवीर, हरीश पुत्र सतीश समेत बीस लोगों के साथ कांवड में जल भरने थाना उझानी क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर आए थे । रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि तीन बजे के आसपास जब वह गंगा स्नान कर रहे थे तभी अभिषेक गहरे पानी में चला गया और गंगा में डूब गया ।