बदायूं: बदायूं के कल्याणचौक पर कांवड़ यात्रा पुलिस सहायता केंद्र का एसएसपी ने उद्घाटन किया, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की
Budaun, Budaun | Jul 13, 2025 बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० बृजेश कुमार सिंह ने रविवार को दो बजे के समीप कस्बा उझानी के कल्याण चौक पर बने कांवड़ यात्रा पुलिस सहायता केंद्र का फीता काटकर उदघाटन किया। इसके बाद उन्होंने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें फल व मिठाई वितरित की । वहीं कांवड़ियों से कुशलक्षेम पूछे ।