बदायूं: रमजानपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते पांच लोगों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jul 13, 2025 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के रमजानपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते पांच लोगों ने इकरार पुत्र अहमदयार खां, जोरा पत्नी इकरार व मुवरसरीन पुत्री इकरार की लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने तीनों घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।