बदायूं: खाटू श्याम मंदिर में हुई चोरी का थाना सिविल लाइंस पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Budaun, Budaun | Jul 13, 2025 बदायूं के अलापुर रोड ग्राम पड़ौआ के पास एक व्यक्ति खाटू श्याम मंदिर से चोरी किये गये माल को बेचने की फिराक मे सवारी के इन्तजार में खड़ा होने की सूचना पर थाना सिविल लाइंस पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके से अभियुक्त कृष्णपाल सिंह पुत्र रामविलास नि0 आलमगंज थाना मिर्जापुर जनपद शाहजहांपुर को चोरी की गयी सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया।