बदायूं: बदायूं के सिंह हवेली के पास बुआ के घर से लौट रही भतीजी की बाइक से गिरकर हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 13, 2025 जनपद बरेली के कस्बा फरीदपुर का रहने वाला 30 वर्षीय अंकित पुत्र सोनपाल थाना वजीरगंज क्षेत्र के करकटपुर में रहने वाली अपनी 35 वर्षीय बहन ममता पत्नी सतेंद्र के साथ थाना उझानी क्षेत्र के बमनौसी गांव से अपनी बुआ के यहां से जा रहा था। तभी थाना उझानी क्षेत्र के सिंह हवेली के पास चलती बाइक से गिरकर ममता की मौत हो गई।