मोतियाबिंद के 55 मरीजों को निशुल्क सर्जरी के लिए इंदौर भेजा
---
राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम तहत 3 अगस्त सोमवार को विकासखण्ड पंधाना के अंतर्गत प्राथ. स्वा. केन्द्र बोरगांव बुजुर्ग व उपस्वास्थ्य केन्द्र बगमार में निशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाकर मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत ने बताया कि बोरगांव व बगमार में कुल 125 लोगो की आंखों की जांच की गई, जिसमें से मोतियाबिंद के कुल 55 चिन्हित मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए चोईथराम नेत्रालय इंदौर भेजा गया है। इंदौर में उनका निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण कर रहने, खाने पीने व दवाईयों की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी। नेत्र रोग विशेषज्ञों ने शिविर मेे आये मरीजों को उनकी आँखों की देखभाल के संबंध में समझाइश भी दी।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
IEC Cmho khandwa
#khandwa
9 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026