"खण्डवा गौरव दिवस" पर स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये
---
महापौर श्रीमती यादव ने विद्यार्थियों को दिलाई "स्वच्छता की शपथ"
---
हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर 2 से 4 अगस्त तक 3 दिवसीय "खण्डवा गौरव दिवस" कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार सुबह स्कूली विद्यार्थियों ने नगर निगम कार्यालय के सामने बने मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने उपस्थित विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नगर निगम के अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, जिला शिक्षाअधिकारी श्री बलवंत पटेल और जिला परियोजना समन्वयक श्री पी एस सोलंकी सहित अन्य अधिकारी एवं पार्षदगण मौजूद थे।
इस अवसर पर शासकीय उर्दू स्कूल परदेशीपुरा खंडवा, सेंट जोन्स कांवेट स्कूल खंडवा, एम.एल. बी. कन्या स्कूल खंडवा और संत पायस स्कूल खंडवा के विद्यार्थियों ने किशोर कुमार की पैरोडी पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आनंदम् विद्या निकेतन खंडवा के विद्यार्थियों ने कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत किया तथा संत जोसफ कांवेट स्कूल खंडवा के विद्यार्थियों ने शास्त्रीय धुन प्रस्तुत की। एम जी एम स्कूल खंडवा और सांदीपनि विद्यालय आनंद नगर के विद्यार्थियों ने राजस्थानी गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। जबकि सोफिया कांवेट स्कूल खंडवा के विद्यार्थियों ने गणगौर नृत्य की प्रस्तुति दी।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Culture, Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP
#khandwa