रामगढ़ चौक: बिहरौरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में युवक कलम की जगह देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ पहुंचा, गिरफ्तार
पुलिस ने उच्च माध्यमिक विद्यालय बिहरौरा से शनिवार को एक देशी कट्टा तथा 2 जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।जिसे रविवार 11 बजे जेल भेज दिया गया।अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि एक युवक देसी कट्टा हाथ में लेकर विद्यालय परिषर में उपस्थित छात्रों को भयभीत करने के लिए लहरा रहा था। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जहां से गिरफ्तारी हुई है