लद्दाख की 17,618 फीट ऊंची चुनौती पर ग्वालियर की अरुणा का दमदार प्रदर्शन...
ग्वालियर की धाविका अरुणा गौर ने Ladakh Marathon 2026 में अपने पहले ही फुल मैराथन में शानदार उपलब्धि हासिल की। उन्होंने करीब 17,618 फीट की ऊंचाई पर 42.195 किलोमीटर की दौड़ 5 घंटे 22 मिनट 08 सेकंड में पूरी की और महिला वर्ग में Overall 15वां स्थान हासिल किया। कम ऑक्सीजन, ठंड और कठिन पहाड़ी रास्तों के बावजूद अरुणा ने फिनिश लाइन पार कर अपनी मेहनत और हौसले का शानदार परिचय दिया।