लंपी से गौवंश की मौतों पर फूटा आक्रोश, निगम मुख्यालय का घेराव कर महापौर-कमिश्नर की सद्बुद्धि के लिए भजन...
ग्वालियर में गौवंश की बदहाल स्थिति और लंपी संक्रमण के बीच इलाज में कथित लापरवाही को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम अमला गौवंश की दुर्दशा पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है और इलाज के अभाव में लगातार मौतें हो रही हैं। इसी के विरोध में 11 सितंबर को दोपहर 2 बजे निगम मुख्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने महापौर और निगम कमिश्नर की सद्बुद्धि के लिए भजन भी किया और गौवंश की सुरक्षा व बेहतर इलाज की मांग उठाई।