हनुमानगढ़: 191 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गोलूवाला पुलिस की कार्रवाई
जिला पुलिस की ओर से नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गोलूवाला पुलिस ने 191 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ कार सवार तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ के साथ महिंद्रा एक्सयूवी 500 कार भी जब्त की है। जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई गई है।