GEC जमुई में ‘साइबर स्मार्ट मंगलवार’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम
जमुई: साइबर थाना जमुई द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक (स्पेशल क्राइम सह साइबर थाना) श्री अभिषेक कुमार के नेतृत्व में ‘साइबर स्मार्ट मंगलवार’ पहल के तहत गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (GEC), जमुई में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई। युवाओं को ऑनलाइन बैंकिंग एवं UPI सुरक्षा, सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा, फर्जी लिंक, OTP फ्रॉड और साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए गए।
साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करने की अपील की गई। पुलिस ने युवाओं से स्वयं सतर्क रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें—साइबर अपराध से बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है।
#JamuiPolice #BiharPolice #CyberSmartTuesday #CyberAwareness #CyberSecurity #CyberCrime #UPISafety #OnlineFraud #1930Helpline #PoliceAction #Daily112
Sono, Jamui | Aug 12, 2026