60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियानः ग्राम अर्जुनगवां में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर
वाणिज्यिक, यौन शोषण और एसिड हमलों से पीड़ितों के लिए उपलब्ध विधिक सेवा योजनाओं की दी गई जानकारी
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के कुशल निर्देशन में शिवपुरी जिले में 60 दिवसीय मेगा ड्राइव जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी की अध्यक्षता में गत दिवस इस अभियान के तहत चिन्हित ग्राम पंचायत हातौद के ग्राम अर्जुनगवां में एक विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
#SHIVPURI