मनासा में 11 वर्षीय बालक की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप
पुराने शासकीय अस्पताल के सामने परिजनों ने किया धरना, प्रशासन ने संबंधित क्लीनिक को किया सील
मनासा। मनासा में 11 वर्षीय बालक की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद परिजनों ने पुराने शासकीय अस्पताल के सामने धरना दिया। धरने के बाद प्रशासन ने संबंधित क्लीनिक को सील कर दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम भाटखेड़ी निवासी धर्मपाल, पिता मंगल किर, के 11 वर्षीय पुत्र को आंखों में जलन के साथ हल्की सर्दी-जुकाम की शिकायत थी। परिजन उपचार के लिए उसे मनासा स्थित डॉ. सुनील पाटीदार के क्लीनिक पर लेकर पहुंचे थे। बालक के साथ उसका भाई तेजकरण किर और उसकी माताजी भी मौजूद थीं।
परिजनों के अनुसार क्लीनिक में डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद अचानक बालक के मुंह से झाग निकलने लगा और उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद बालक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
मामले के बाद परिजनों ने पुराने शासकीय अस्पताल के सामने धरना दिया। प्रशासन ने संबंधित क्लीनिक को सील कर दिया है। मामले में वास्तविक कारण और चिकित्सकीय लापरवाही के आरोपों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।