मंदसौर में MD ड्रग्स पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 तस्कर गिरफ्तार; 90 ग्राम MD और 5 किलो डोडाचूरा जब्त
मंदसौर। नई आबादी थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 ग्राम MD ड्रग्स और 5 किलो डोडाचूरा जब्त किया है। कार्रवाई में राजस्थान के जोधपुर जिले के दो आरोपियों सहित कुल 4 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 9 लाख रुपये की MD ड्रग्स, डोडाचूरा, 5 लाख रुपये कीमत की टाटा टियागो कार और दो मोबाइल सहित कुल 14.35 लाख रुपये का मश्रुका जब्त किया है।
पुलिस पूछताछ में मंदसौर निवासी अप्पी उर्फ अफरीद का नाम सामने आया है, जो कथित तौर पर मादक पदार्थ उपलब्ध कराता था। वह फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।