कहरा: BPSC TRE 3 के तहत 86 अध्यापकों का जिला निबंधन केंद्र में हुआ काउंसलिंग, वर्ग 9 व 10 के 146 पदों के लिए
Kahara, Saharsa | Mar 20, 2025 गुरुवार को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में BPSC TRE 3 द्वारा अनुशंसित वर्ग 9 व 10 के बचे हुए 146 विद्यालय अध्यापक में से 86 अध्यापक का काउंसलिंग संपन्न हुआ। इस संबंध में मौके पर मौजूद शिक्षा विभाग के लिपिक सत्यम आनंद ने बताया कि पूर्व में हुए काउंसलिंग प्रक्रिया में ये अध्यापक भाग नहीं ले पाए थे। पुनः मौका दिए जाने पर उक्त का काउंसलिंग हुआ है।