पीपराकोठी: पीपराकोठी में किसानों की जमीन का जमाबंदी रद्द कर, जिस जमीन पर वाटरपार्क बन रहा था, राजद सांसद ने ट्रैक्टर चला जोत दिया
पीपराकोठी में किसानों की जमीन का जमाबंदी रद्द कर वाटर पार्क का निर्माण हो रहा था,शुक्रवार को राजद सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रेक्टर चला कर जुताई कर दी।उससे पहले वे किसानों के साथ बैठक की। किसानों ने बताया कि उक्त जमीन पर पिछले कई वर्षों से खेती कर रहे है। बिना सूचना व न्यायालय के आदेश के जमाबंदी रद्द कर दी गई। सांसद ने कहा कि किसानों पर अन्याय नही होने देंगे।