ब्यौहारी: बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर पानी बहने से शहडोल-सीधी मार्ग बंद; अधिकारियों ने की अपील
लगातार बारिश से बनास नदी का जलस्तर बढ़ गया। गुरुवार सुबह जनकपुर गांव में पुल के ऊपर पानी बहने लगा। देवलौंद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मार्ग बंद कराया। तहसीलदार और थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने लोगों से पुल पार नहीं करने की अपील की। दोनों जिलों की पुलिस तैनात कर जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।वीडीओ गुरुवार दोपहर 3 बजे सामने आया है।