दिल्ली कैंटोनमेंट: द्वारका सेक्टर 28 पुलिस ने लूटपाट के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
द्वारका सेक्टर 23 थाना की पुलिस टीम ने लूटपाट के मामले का डेढ़ घंटे के अंदर खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गुरुग्राम के सूर्य विहार इलाके गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यश शर्मा, हर्ष और अतुल के रूप में हुई है। यह तीनों द्वारका के पंडवाला, खुर्द और दौलतपुर के रहने वाले हैं। वारदात में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जप्त किया है।