दिल्ली कैंटोनमेंट: द्वारका सेक्टर 23 थाना पुलिस ने घरों में सेंधमारी करने वाले एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार
द्वारका सेक्टर 23 थाना की पुलिस ने घरों में सेंधमारी करने वाले 1 शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है। पहले से यह चोरी के आधा दर्जन मामलों में शामिल रहा है। इसके पास से एलइडी टीवी, कई सीसीटीवी कैमरा और बटनदार चाकू को भी पुलिस ने जप्त किया है। इसकी गिरफ्तारी से 6 मामलों का खुलासा किया है।