फरेंदा: फरेंदा में महिला की मौत के बाद हंगामा, सर्वोदय हॉस्पिटल किया गया सील
मंगलवार को 4 बजे फरेंदा क्षेत्र स्थित सर्वोदय हॉस्पिटल में प्रसव के लिए भर्ती एक महिला की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए फरेंदा–धानी मार्ग पर जाम लगा दिया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया।