तिलहर: जैतीपुर पुलिस ने नाजायज तमंचे के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा कायम किया।
जैतीपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक आरोपी को नाजायज तमंचे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार आरोपी की शिनाख्त मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव कोठा निवासी बसंत के रूप में हुई है।आरोपी के पास से पुलिस ने 315 वोर का नाजायज तमंचा भी बरामद किया है।