तिलहर: मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव फीलनगर के निकट कुएं में गिरे गोवंश को जेसीबी मशीन की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया
मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव फीलनगर के एक कुएं में गोवंश गिरने की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा को दी गई।सूचना मिलने के बाद गौ रक्षक जेसीबी मशीन की सहायता से गोवंश को निकालने के लिए मौके पर पहुंचे और लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाल दिया।