तिलहर: एसडीएम के आश्वासन के बाद भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का धरना हुआ खत्म।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के द्वारा तहसील के हनुमान मंदिर में दिया जा रहा धरना एसडीएम जीत सिंह राय के द्वारा समस्या निस्तारण के आश्वासन के बाद खत्म कर दिया गया है।धरने का नेतृत्व कर रहे संगठन के युवा जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह लोधी ने कहा कि एसडीएम के द्वारा सड़क निर्माण सहित अन्य समस्याओं का निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया गया है।