तिलहर: अधिशासी अधिकारी के आश्वासन के बाद विश्व हिंदू परिषद ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।15 दिनों में होगा समस्या निस्तारण।
विश्व हिंदू परिषद के द्वारा नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया है।अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा ने धरना स्थल पर पहुंचकर धरने का नेतृत्व कर रहे विहिप नेता सुरेश शर्मा को 15 दिनों के अंदर कार्यवाही का आश्वासन देकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन खत्म करा दिया है।