जमुई: सिकंदरा थाना क्षेत्र के शिवडीह मुसहरी से 14 वर्षीय किशोर का हुआ अपहरण, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Nov 19, 2024 सिकंदरा थाना क्षेत्र के शिवडीह मुसहरी से रविवार व सोमवार की मध्य रात्रि 1 बजे के करीब 14 वर्षीय किशोर का तीन हथियारबंद व नकाबपोश अपराधियों द्वारा अपहरण कर लिया गया। वही प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मंगलवार की दोपहर 12 बजे सिकंदरा थाने की पुलिस पीड़ित के घर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।