मानपुर: बांधवगढ़ से भागकर मैहर पहुंचा हाथी, बैल बचाने निकले किसान को उतारा मौत के घाट; बचाव दल मौके पर
Manpur, Umaria | Sep 9, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल से देर रात कॉलर आईडी वाला जंगली हाथी पुरैना पंचायत के सिंगपुर मौहारी गांव में पहुंचा। हाथी ने किसान कंछेदी यादव पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हाथी ने करीब दो घरों को भी नुकसान पहुंचाया। इस दौरान दो बकरियों की दबने से मौत हो गई।घटना की सूचना के बाद रेस्क्यू करने के बांधवगढ़ की एक्सपर्ट टीम हाथी दल के साथ पहुंची है।