सिकंदरा: सिहुरा गांव में देर रात अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन ने की छापेमारी, दो बुलडोजर और चार डंपर समेत छह वाहन किए सीज
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अमराहट थाना अंतर्गत सिहुरा गांव में देर रात अवैध खनन की सूचना पर प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने अवैध मिट्टी खनन और परिवहन में लगे दो बुलडोजर और चार डंपर पकड़कर सीज कर दिए। सभी वाहनों को अमराहट थाने में खड़ा कराया गया है। सिकंदरा एसडीएम रिदम आनंद ने बताया कि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बीहड़ पट्टी के सिहुरा गांव में अवैध