Follow... कोटा में थाने के लांगरी ने चोरी की, पकड़े जाने पर आरोपी की मदद के लिए पहुंचा बर्खास्त कॉन्स्टेबल, महिला को मारा थप्पड़ तो लोगो ने की जमकर धुनाई
मामला कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस लाइन का लांगरी उस्मान खान एक निर्माणाधीन मकान में मोटर-वायर चुराकर भाग रहा था। तभी लोगो ने उसे पकड़ लिया। लांगरी ने फोन करके अपहरण एवं लूट के एक मामले में बर्खास्त चल रहे कॉन्स्टेबल मनीष यादव को बुला लिया। मनीष वहां पहुंचा और एक महिला के थप्पड़ मार दी। बाद में लोगो ने जमकर धुनाई की ओर पुलिस को सूचित किया
Sangod, Kota | Jun 23, 2026