चित्तौड़गढ़: पीपलवास में आपसी झगड़े के बाद दंपती ने खाया जहर, पति को पत्नी के चरित्र पर थी शंका, दिनभर मोबाइल पर लगे रहने के कारण
पीपलवास, बानसेन निवासी रामलाल भील 22 पुत्र बाबूलाल और उसकी पत्नी सीमा 20 की मंगलवार शाम आपस में बहस बाजी हो गई। रामलाल को अपनी पत्नी पर शक था कि वह किसी अन्य से बात करती है और दिनभर मोबाइल में लगी रहती है। बंद कमरे के अंदर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक साथ जहर खा लिया। काफी देर तक कमरे से नहीं बाहर आने पर परिजन जब कमर खोलकर अंदर गए तो दोनों को बेहोश पाया