फर्रुखाबाद: गांव पपियापुर में 2 पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक दंपति समेत युवती घायल, कराया गया मेडिकल परीक्षण
कादरीगेट के गांव पपियापुर निवासी 35 आराम सिंह पुत्र अशोक कुमार को पड़ोस के चाचा शराब के नशे में गाली गलौज कर रहे थे।जब गाली गलौज का विरोध किया तो वह लोहे की सरिया निकाल लाये और हमला कर दिया है। बीच बचाव करने आई पत्नी सविता को भी पीटकर घायल कर दिया। और दूसरे पक्ष से बीच बचाव में साधना पत्नी सरवन घायल हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने तीनों घायलों भर्ती कराया गया