Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
sumit721421
No video available
13
#कथावाचक बने #पूर्व_DGP #गुप्तेश्वर_पांडेय बोले- मैं #राजनीति में फेल, #नीतीश_कुमार ने नहीं दिया #धोखा. #बिहार #Ex_DGP
Buxar, Buxar
| Jun 29, 2021
#कथावाचक
#पूर्व_dgp
#गुप्तेश्वर_पांडेय
#राजनीति
#नीतीश_कुमार
#धोखा
#बिहार
#ex_dgp
MORE NEWS
"एनीमिया मुक्त भारत अभियान" से संबंधित जानकारी हेतु:- सिविल सर्जन बक्सर @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 8, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 सितम्बर 2026 नमो ड्रोन दीदी: जीविका के सहयोग से चंपा देवी की खेती से तकनीक तक की प्रेरणादायक यात्रा बक्सर जिले के केसठ प्रखंड अंतर्गत षिवहर ग्राम की निवासी चंपा देवी की जीवन यात्रा ग्रामीण महिला के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है। कभी घर की चाहरदीवारी तक सीमित रहने वाली चंपा देवी आज आधुनिक कृषि तकनीक का प्रशिक्षण लेकर ‘ड्रोन दीदी’ के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं। चंपा देवी एक संयुक्त परिवार में रहती हैं, जिसमें कुल 11 सदस्य हैं। उनके पति खेती-बारी का कार्य करते हैं और परिवार के पास लगभग दो बीघा कृषि भूमि है। परिवार की आय मुख्य रूप से खेती पर निर्भर रही है। जीविका के स्वयं सहायता समूह से जुड़ना चंपा देवी के जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने न केवल आर्थिक गतिविधियों में भाग लेना शुरू किया, बल्कि धीरे-धीरे कृषि, सामुदायिक कार्य और आधुनिक कृषि पद्धतियों से भी जुड़ती चली गईं। आज उनकी पहचान केवल एक किसान महिला या स्वयं सहायता समूह की सदस्य के रूप में नहीं है। वह अपने क्षेत्र की पहली कृषि ड्रोन प्रशिक्षित महिला के रूप में ग्रामीण महिलाओं के लिए नई संभावना का उदाहरण बन रही हैं। चंपा देवी श्री हरि जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने सामूहिक बैठकों और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेना शुरू किया। समूह के माध्यम से उन्हें पहली बार 15000 रूपये का ऋण प्राप्त हुआ, जिसका उपयोग उन्होंने कृषि कार्य में किया। चंपा देवी के जीवन में एक और महत्वपूर्ण बदलाव तब आया, जब उन्हें नमो ड्रोन दीदी योजना के अंतर्गत कृषि ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण लेने का अवसर मिला। इस अवसर की जानकारी उन्हें जीविका के माध्यम से ही प्राप्त हुई। चयन के बाद उन्होंने कृषि ड्रोन के संचालन और उसके कृषि उपयोग को समझने के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। वह अपने जिले की पहली ऐसी महिला हैं, जिन्होंने कृषि ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उनके लिए यह केवल एक प्रशिक्षण नहीं था, बल्कि ग्रामीण महिला के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाने का अवसर भी था। वर्तमान में चंपा देवी खेती के साथ-साथ जीविका से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय हैं। वह कृषि संबंधी गतिविधियों में स्वयं भाग लेती हैं और अन्य महिलाओं को भी आधुनिक कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करती हैं। चंपा देवी की यात्रा इसी बदलाव की एक जीवंत मिसाल है। एक ऐसी महिला की जिसकी पहचान कभी केवल एक परिवार की सदस्य के रूप में थी और आज वही महिला अपने गाँव और जिले में ‘ड्रोन दीदी’ के नाम से जानी जा रही है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर JEEVIKA Bihar #IPRDBihar #buxarcity #buxarjila #buxar #bihar #BuxarNews #success #SuccessStory
Buxar, Bihar | Sep 8, 2026
रोजगार मेला संबंधी एवं जिला नियोजनालय द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी हेतु:- जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर @followers @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #buxarcity #bihar #buxarjila #buxar
Buxar, Bihar | Sep 8, 2026
@followers @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #bihar #buxarjila #buxarcity #buxar
Buxar, Bihar | Sep 8, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 सितम्बर 2026 प्रशासन की त्वरित मानवीय पहलः नया भोजपुर में लावारिस हालत में मिली मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला एवं 4 माह के बीमार शिशु का सफल रेस्क्यू, इलाज के उपरांत शिशु पूरी तरह स्वस्थ जिला प्रशासन बक्सर द्वारा मानवीय संवेदनाओं और त्वरित कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए नया भोजपुर क्षेत्र से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ (दिव्यांग) महिला एवं उनके गंभीर रूप से बीमार 4 माह के नवजात शिशु को सकुशल रेस्क्यू कर तत्परतापूर्वक अस्पताल में भर्ती कराया गया। समय पर प्राप्त समुचित चिकित्सीय देखरेख के बाद शिशु के स्वास्थ्य में त्वरित सुधार हुआ है और वर्तमान में बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। घटना का पृष्ठभूमि एवं विवरण:- बीती शाम नया भोजपुर सब्जी मंडी के समीप भ्रमण के दौरान एक असहाय एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को लगभग 4 माह के अत्यंत बीमार नवजात के साथ देखा गया। स्थानीय नागरिकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त महिला पिछले कई दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) एवं आसपास के क्षेत्रों में खुले में रात गुजार रही थी तथा भिक्षाटन कर अपना व बच्चे का निर्वाह कर रही थी। प्रशासनिक व स्वास्थ्य टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई:- अंतर-निकाय त्वरित समन्वयः मामले की गंभीरता एवं शिशु की नाजुक स्थिति को देखते हुए कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत ब्रह्मपुर द्वारा तत्काल कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद डुमरांव को सूचित किया गया। एम्बुलेंस एवं आपातकालीन सेवाः अनुमंडल अस्पताल डुमरांव को तुरंत सूचित कर आपातकालीन एम्बुलेंस मौके पर रवाना की गई। प्राथमिक उपचार व उच्च केंद्र रेफरः प्रशासनिक निगरानी में दोनों को अविलंब अनुमंडल अस्पताल डुमरांव पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचारोपरांत चिकित्सकों की अनुशंसा पर बेहतर देखभाल हेतु तत्काल सदर अस्पताल, बक्सर रेफर किया गया। सदर अस्पताल बक्सर में भर्तीः जिला प्रशासन द्वारा त्वरित समन्वय स्थापित कर दोनों को सदर अस्पताल, बक्सर में भर्ती कराया गया। वर्तमान स्थिति एवं स्वास्थ्य अपडेटः सदर अस्पताल, बक्सर के बाल रोग विशेषज्ञों की विशेष निगरानी में समुचित उपचार मिलने से शिशु अब पूर्णतः स्वस्थ है तथा खतरे से बाहर है। महिला के समुचित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आगे के सुरक्षित पुनर्वास हेतु संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक प्रक्रियाएं सम्पादित की जा रही हैं। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police CMO Bihar Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 8, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 सितम्बर 2026 एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत बक्सर जिले में व्यापक स्क्रीनिंग अभियान जारी एनीमिया मुक्त भारत (AMB) अभियान के अंतर्गत बक्सर जिले में एनीमिया की पहचान एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 25 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत बक्सर जिले को कुल 2,04,000 लाभार्थियों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 47,191 लोगों की एनीमिया स्क्रीनिंग की जा चुकी है। लक्ष्य के अनुसार जिले द्वारा 173 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है। अब तक की गई स्क्रीनिंग में 2,559 लोग मॉडरेट एनीमिक, 7,705 लोग माइल्ड एनीमिक तथा 56 लोग सीवियर एनीमिक पाए गए हैं। वहीं 36,861 लोग नॉन-एनीमिक पाए गए हैं। एनीमिया से ग्रसित पाए गए लाभार्थियों को आवश्यक परामर्श, उपचार एवं फॉलोअप की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न आयु एवं वर्ग के लाभार्थियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसमें 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चे, 5 से 19 वर्ष तक के बच्चे एवं किशोर-किशोरियां, गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली महिलाएं तथा गैर-गर्भवती एवं गैर-स्तनपान कराने वाली महिलाएं शामिल हैं। सभी जिला स्तर से पंचायत स्तर तक स्वास्थ्य संस्थान, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय एवं स्वास्थ्य शिविर मे स्क्रीनिंग के माध्यम से एनीमिया की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर आवश्यक उपचार एवं आयरन-फोलिक एसिड की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर लाभार्थियों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन से अपील किया गया है कि अभियान के दौरान अपने परिवार के पात्र सदस्यों की एनीमिया स्क्रीनिंग अवश्य कराएं तथा एनीमिया पाए जाने पर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार नियमित उपचार एवं आयरन-फोलिक एसिड का सेवन करें। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #buxarcity #buxarjila #BuxarNews #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 8, 2026
न्यूज बुलेटिन बक्सर : 8 सितंबर 2026 बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन : 8 सितंबर 2026 बक्सर खबर। आप देख रहे हैं बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन। इसमें आपको पिछले चौबीस घंटे की सभी महत्वपूर्ण खबरें एक साथ एक जगह देख और सुन सकते हैं। इसे और बेहतर कैसे बनाया जाए। इसका सुझाव आप हमें कमेंट के माध्यम से दे सकते हैं।
Buxar, Buxar | Sep 8, 2026
वीडियो : जनता के संघर्ष से खुली इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग की राह, धरना खत्म; अब ओवरब्रिज पर होगी अगली लड़ाई .. खबर कमेंट बॉक्स में
Buxar, Buxar | Sep 7, 2026
पूर्व सैनिकों की एकजुटता का दिखा दम, 6 नए सदस्यों के साथ मजबूत हुआ संगठन .. खबर कमेंट बॉक्स में।
Buxar, Buxar | Sep 7, 2026