बेगूसराय: बेगूसराय में आर्म्स एक्ट के मामले में अभियुक्त को 03 वर्ष के कारावास की सजा, SP ने दी जानकारी
बेगूसराय में आर्म्स एक्ट के एक मामले में अभियुक्त को तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि बेगूसराय जिला अंतर्गत हत्या, दुष्कर्म, आर्म्स एक्ट, अपहरण, मद्द निषेध जैसे आपराधिक घटनाओं को विशेष श्रेणी में रखकर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से अभियुक्तों को सजा दिलवाई जा रही है.