बेगूसराय: हड़ताली चौक पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में विभिन्न समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन, रखी मांग
हड़ताली चौक पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान टूटे सड़क की मरम्मती, नाले की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, जल जमाव की समस्या आदि पर सवाल उठाए. इस मौके पर भाकपा माले के नगर सचिव राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में गरीबों की स्थिति बहुत ही खराब है. होडिंग टैक्स के नाम पर गरीबों के साथ दोहन हो रहा.