बेगूसराय: नागदह में बदमाशों ने एक मजदूर को गोली मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
नागदह में बदमाशों ने एक मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिया है. घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. इस संबंध में घायल सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह वार्ड-11निवासी वीरेंद्र साह ने बताया कि हम राजमिस्त्री के साथ लेवर का काम करते हैं. काम किया हुआ पैसा मांगने गये थे, इसी दौरान बदमाशो ने गोली मार दिया. घायल के पैर में गोली लगी है.