बेगूसराय: नागदह में एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी करने मामले में छानबीन में जुटी पुलिस, SP ने दी जानकारी
सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह में एक व्यक्ति के पैर में गोली मारकर जख्मी करने मामले में पुलिस छानबीन में जुट गई है. इस घटना में सम्मिलित अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने कहा कि सिंघौल थाना को सूचना मिली कि नागदह वार्ड- 11 में वीरेंद्र शाह को गोली मारी गई.