बेगूसराय: जागीर मुहल्ले में चोरों ने व्यव्सायी के घर से उड़ाए लगभग 15 लाख रुपये के जेवरात व समान, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
नगर थाना क्षेत्र के जागीर मुहल्ले में बीती रात व्यव्सायी के घर से लगभग 15 लाख रुपये के गहना, नगद एवं मोबाइल की चोरी हुई. घटना के संबंध में नगर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है. इस संबंध में पीड़ित आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि 23 अगस्त के मध्य रात्रि एक बजे से पांच बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घर के छत से आकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.