क्या छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों की जमीनी सच्चाई दिखाने वाले पत्रकारों और यूट्यूबर्स पर रोक लगाने की तैयारी है?
जर्जर स्कूल भवन, टपकती छत, गंदे बाथरूम, स्कूल परिसर में जलभराव, शिक्षकों की कमी, बच्चों की सुरक्षा और मिड-डे मील की बदहाली जैसे मुद्दों को डिजिटल पत्रकार लगातार सामने लाते रहे हैं।
अब शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के पत्रकारों और यूट्यूबर्स के स्कूल प्रवेश को लेकर दिए गए बयान पर सवाल उठ रहे हैं।
आखिर सवाल यही है—अगर सबकुछ ठीक है, तो कैमरे से डर क्यों?
क्या सरकार स्कूलों की व्यवस्थाएं सुधारेगी या फिर उनकी बदहाली दिखाने वालों पर रोक लगाएगी?
#Chhattisgarh #EducationMinister #GajendraYadav #ChhattisgarhNews #SchoolEducation GovernmentSchool Journalism DigitalJournalism YouTubeJournalist RaipurNews CGNews News22Bharat
Dantewada, Dantewada | Aug 28, 2026