रावाभाठा, बिरगांव वार्ड नंबर 11 का तालाब करीब 10 साल से सफाई का इंतजार कर रहा है। तालाब में भारी मात्रा में जलकुंभी फैल चुकी है और पूरा तालाब जलकुंभी से ढक गया है। इसके कारण आसपास रहने वाले लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के दौरान तालाब और नाली की समस्या और गंभीर हो जाती है। जलकुंभी नाली में फंसने से पानी का बहाव रुकता है और जलभराव की स्थिति बनती है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि इतने वर्षों से तालाब की व्यवस्थित सफाई क्यों नहीं कराई गई?
📍 रावाभाठा, बिरगांव | वार्ड नंबर 11
#रावाभाठा #बिरगांव #वार्ड11 #Birgaon #Rawabhata BirgaonNews RaipurNews Jalkumbhi Talab WaterLogging NaliJam ChhattisgarhNews LocalNews BirgaonTimes