रायपुर के गुढ़ियारी पड़ाव स्थित शिव हनुमान मंदिर में हनुमान जी, शिवलिंग और साईं बाबा की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान 42 वर्षीय हेमंत अग्रवाल के रूप में हुई है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल छैनी-हथौड़ा भी बरामद किया गया। मामले में FIR दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
#Raipur #Gudiyari #RaipurNews #Chhattisgarh #TempleNews CrimeNews BreakingNews PoliceAction ChhattisgarhNews News22Bharat