तोकापाल: सुशासन तिहार में शामिल हुए विधायक विनायक गोयल और विधायक ईश्वर साहु, बड़े मारेगा में जनसमस्याओं के समाधान पर दिया जोर
Tokapal, Bastar | May 26, 2026 तोकापाल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े मारेगा में आयोजित “सुशासन तिहार” कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विनायक गोयल एवं ईश्वर साहु विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आसपास की 10 ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, महिलाएँ, युवा एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।