बीते कल स्थानीय रावणेश्वर हॉल में अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मर्मस्पर्शी प्रस्तुतियों के माध्यम से आपसी भेदभाव मिटाकर देशप्रेम, एकता और राष्ट्रीयता को सर्वोच्च स्थान देने का भावपूर्ण संदेश दिया। देशभक्ति के सुरों में पिरोई गई इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों की आँखों को नम और हृदय को राष्ट्रगौरव से भर दिया। इस अवसर पर तिरंगे की आन, बान और शान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शत-शत नमन किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Bihar Education Department
Home Department, Govt. of Bihar
Jamui, Bihar | Sep 20, 2026