खानपुर: खानपुर कस्बे के मेगा हाईवे सचिवालय के पास गाय से टकराने के कारण बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
खानपुर कस्बे के मेगा हाईवे सचिवालय के पास गाय से टकराने के कारण बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल सूत्रों से आज शनिवार को सुबह 8:30 बजे के लगभग प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक नवीन नागर निवासी कंवरपुरा अपनी बाइक लेकर मेगा हाईवे पर गाय से टकराकर घायल हो गया जिसे खानपुर कस्बे की सीएससी से प्राथमिक उपचार की पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया ।