टीकमगढ़: धजरई हनुमान मंदिर में होली मिलन कार्यक्रम, बुलदेखंड पीठाधीश्वर ने गाए होली गीत
धजरई हनुमान मंदिर में शनिवार को होली मिलन कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ के साथ हुई। कार्यक्रम बुंदेली और ब्रज के होली गीतों का दौर चला। बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास महाराज ने होली गीत गाकर श्रद्धालुओं पर गुलाल की बौछार की। मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने धार्मिक फाग गीतों पर जमकर आनंद लिया।