टीकमगढ़: सोजना गांव में होली खेलते समय खदनिया में गिरा बालक, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सोजना गांव में होली खेलते समय खदनिया में गिरने से एक बालक की मौत हो गई है। मृतक बालक का नाम अजय निवासी सोजना गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि बालक अपने दोस्तों के साथ होली खेल रहा था इसी दौरान होली खेलते समय अचानक वह खदनिया में गिर गया। परिजन जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।