टीकमगढ़: नुना तिगैला के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया
नुना तिगैला के पास शनिवार को एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम कैलाश अहिरवार निवासी नुना गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति बाइक से अपने गांव से स्यावनी गांव जा रहा था रास्ते में नुना तिगैला के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया।