डीएवी स्कूल की बसों के परिचालन को लेकर स्थानीय विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह काफी गंभीर है। मंगलवार को चित्रा कोलियरी के वर्कशॉप में हुई उच्चस्तरीय बैठक में विधायक ने प्रबंधन को दो टूक शब्दों में अल्टीमेटम दिया कि यदि एक सप्ताह के भीतर स्कूली बसें नहीं चलीं, तो सब कुछ ठप कर दिया जाएगा।