तोकापाल: कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल में मस्तिष्क में टीबी के संक्रमण का सफल इलाज हुआ
सेरिब्रल टीबी के एक मामले में बेहतर उपचार और मरीज के स्वस्थ होने की सफलता कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल को मिली है। बताया जाता है कि मरीज बीते करीब 2 महीनों से टीबी से पीड़ित था। इसके बाद उसे अचानक तेज सिरदर्द की शिकायत हुई। जब वह कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल पहुंचा तो जांच में पता चला कि उसके मस्तिष्क में परेशानी है।